Breaking News

UP में बारिश-आंधी का कहर, 48 घंटे में 15 मौतें     |   भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे आज, तिरुवनंतपुरम में होगा मुकाबला     |   आज प्रसारित होगा PM मोदी के 'मन की बात' का 138वां एपिसोड     |   जोधपुर के आसमान में गरजे अमेरिकी फाइटर जेट, F-35 ने भी दिखाया दम     |   अमेरिका के न्यू जर्सी में बाढ़ का पानी, नॉरईस्टर से बिगड़े हालात     |  

योगी सरकार के सीएम युवा एक्सपो में दिखी यूपी के युवाओं की कारोबारी प्रतिभा, 1,150 बी2बी पूछताछ

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में आयोजित सीएम युवा एक्सपो-2026 में प्रदेश के युवा उद्यमियों को अपने उत्पाद, कारोबारी मॉडल और नए बिजनेस आइडिया पेश करने का बड़ा मंच मिल रहा है। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित एक्सपो के दूसरे दिन 15 हजार से अधिक लोग पहुंचे। इस दौरान करीब दो लाख रुपये की बी2सी बिक्री दर्ज की गई, जबकि संभावित खरीदारों, वितरकों और कारोबारी साझेदारों से 1,150 बी2बी पूछताछ मिली। सीएम युवा एक्सपो के जरिए युवा उद्यमियों को उत्पादों की बिक्री के साथ नए बाजार तलाशने, कारोबार का विस्तार करने और संभावित कारोबारी साझेदारों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

मंत्री और अधिकारियों ने स्टॉलों का किया भ्रमण

एक्सपो के दूसरे दिन मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न हॉल में लगाए गए सीएम युवा के स्टॉलों का भ्रमण किया। उन्होंने युवा उद्यमियों के उत्पादों और कारोबारी मॉडलों की जानकारी ली। साथ ही उद्यमियों से उनके व्यवसाय, बाजार विस्तार और सीएम युवा योजना से मिले सहयोग के बारे में भी जानकारी ली।

अलग-अलग कारोबार मॉडल किए गए पेश

थीम पवेलियन में आयोजित सत्र के दौरान प्रोजेक्ट गंगा, मिलेनस्ट-जैविक फूड, द मास्टर ब्रांड्स, पिज्जा ओडिला और द पर्ल टाउन ने अपने उत्पादों, कारोबारी मॉडल और भविष्य की विस्तार योजनाओं को प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों के जरिए युवाओं को यह समझने का अवसर मिला कि बाजार की जरूरत के अनुसार किसी उत्पाद को विकसित कर उसे कारोबार में कैसे बदला जा सकता है।

पिच टैंक में युवाओं ने पेश किए बिजनेस आइडिया

दूसरे दिन आयोजित पिच टैंक में एमिटी यूनिवर्सिटी, आईपीईसी कॉलेज, आईटीएस और जीएल बजाज सहित विभिन्न संस्थानों के चयनित प्रतिभागियों ने निर्णायक मंडल के सामने अपने कारोबारी विचार और मॉडल प्रस्तुत किए।

युवाओं ने अपने उत्पादों और सेवाओं, लक्षित बाजार, आय के मॉडल, कारोबार विस्तार और रोजगार सृजन की संभावनाओं पर प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान उन्हें विशेषज्ञों से अपने बिजनेस आइडिया पर राय लेने और उन्हें बाजार की जरूरत के मुताबिक बेहतर बनाने का अवसर मिला।

आर्थिक मदद के साथ बाजार से जोड़ने पर जोर

सीएम युवा योजना के जरिए युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए सहयोग देने के साथ उनके कारोबार को बाजार से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है। सीएम युवा एक्सपो इसी दिशा में एक मंच के रूप में काम कर रहा है। यहां युवा उद्यमियों को उत्पाद प्रदर्शन और बिक्री के साथ बी2बी संपर्क, ब्रांडिंग, वितरण नेटवर्क और कारोबार विस्तार के अवसर मिल रहे हैं। फ्रेंचाइजी, मशीन आपूर्ति और बिजनेस ऑन व्हील्स जैसे अलग-अलग कारोबारी मॉडल भी यहां प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

स्थानीय प्रतिभा को बड़े बाजार से जोड़ रहा ट्रेड शो

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सीएम युवा की भागीदारी का उद्देश्य प्रदेश के युवा उद्यमियों को स्थानीय बाजार से आगे राष्ट्रीय और वैश्विक बाजारों तक पहुंच दिलाना है। देश-विदेश से आए खरीदारों, कारोबारी प्रतिनिधियों और संभावित साझेदारों के बीच युवा उद्यमियों को अपने उत्पाद और सेवाएं प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है।

सीएम युवा एक्सपो में उत्पाद प्रदर्शन, पिच टैंक, कारोबारी प्रस्तुतियों और बी2बी संपर्क से जुड़ी गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी। इसके जरिए युवाओं को स्वरोजगार, नवाचार और कारोबार विस्तार के लिए एक ही मंच पर आर्थिक सहयोग के साथ बाजार और नेटवर्किंग के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।