Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

दिनभर दिखा उत्साह... 57.64 फीसदी हुआ मतदान

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस सहित छह प्रत्याशियों के राजनीतिक जीवन का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 57.64 फीसदी मतदान हुआ है। अब 23 नवंबर को मतगणना होगी, जिसके बाद केदारनाथ विस को अपना नया विधायक मिल जाएगा।

 

पोलिंग बूथों पर बुधवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया था। सुबह कड़ाके की ठंड के चलते कई पोलिंग बूथों पर शुरुआती आधे घंंटे तक गिनती के वोट पड़े, पर दिन चढ़ने के बाद बूथों पर मतदाताओं में खूब उत्साह देखने को मिला। दोपहर बाद से अधिकांश पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगने लगी थी, जो देर शाम तक बनी रही।