Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

पंजाब: मोहाली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी में दो अपराधी घायल

मोहाली जिले में शनिवार को पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी घायल हो गए। राजपुरा निवासी प्रिंस उर्फ ​​परमवीर और कुरूक्षेत्र का करमजीत कार स्नैचिंग समेत कई अपराधों में शामिल थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप गर्ग ने बताया कि पुलिस को पहले से सूचना थी कि कुछ कुख्यात अपराधी मोहाली में घूम रहे हैं। पुलिस ने बताया कि जब एक पुलिस टीम ने यहां लांडरां रोड के पास एक वाहन को रोकने की कोशिश की, तो कार में बैठे लोगों ने भागने का प्रयास किया।

एसएसपी ने कहा कि बाद में आरोपितों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं और जवाबी गोलीबारी में दोनों आरोपितों के पैरों में गोली लग गई। पुलिस ने कहा कि दोनों छीने गए वाहन में घूम रहे थे और उनके पास से दो हथियार बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपितों ने कबूल किया कि वे कई कार छीनने और जबरन वसूली की घटनाओं में शामिल थे। पुलिस ने बताया कि उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।