Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

रेलवे ट्रैक पर आया हाथी, वन विभाग और रेल प्रशासन में मचा हड़कंप

हरिद्वार के आबादी वाले क्षेत्रों में जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला जारी है। बीती रात ज्वालापुर में एक जंगली हाथी रेलवे ट्रैक पर आ धमका। रेलवे ट्रैक पर हाथी को देखकर वन विभाग और रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

हाथी का पीछा कर रही वन विभाग की रेलवे ट्रैक टीम ने तुरंत रेल प्रशासन से संपर्क साधकर कॉशन लिया और ट्रेन की गति को धीमा कराया। कड़ी मशक्कत के बाद वनमर्मियों ने हाथी को ट्रैक से नीचे खदेड़ा, जिसके बाद फिर से ट्रेन को धीमी गति से चलाया गया।