Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

एक किलो से ज्यादा चरस के साथ इलेक्ट्रीशियन गिरफ्तार

एसटीएफ ने एक किलोग्राम से ज्यादा चरस के साथ एक इलेक्ट्रीशियन को गिरफ्तार किया है। आरोपी चरस को मोरी उत्तरकाशी से खरीदकर लाया था। राजपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एसटीएफ एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स को राजपुर क्षेत्र में एक नशा तस्कर के सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। उसने अपना नाम जसवीर सिंह निवासी लोअर तुनवाला, रायपुर बताया।