Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

आज से केदारनाथ के लिए आठ हेलिकॉप्टर भरेंगे उड़ान

आज से केदारनाथ के लिए आठ हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर उड़ान भरेंगे। अब यात्रियों को धाम पहुंचने में आसानी होगी, साथ ही यात्रा को भी रफ्तार मिलेगी। अभी तक दो ही कंपनियां गुप्तकाशी और शेरसी से उड़ान संचालित कर रही थीं। 

शनिवार को छह हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर केदारघाटी पहुंच गए हैं। केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि थंबी, पवनहंस, क्रिस्टल, एरो, ग्लोबल वेक्ट्रा और आर्यन कंपनी के हेलिकॉप्टर भी केदारघाटी पहुंच गए हैं।