Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

मुंबई में हुई बारिश से कई इलाकों में भरा पानी

मुंबई में गुरुवार सुबह हुई भारी बारिश से कुछ जगहों पर पानी भर गया है।

निवासियों ने शिकायत की है कि गांधी मार्केट, दादर, हिंदमाता, परेल, अंधेरी सबवे और सायन जैसे जगहों पर पानी भर गया है। इसकी वजह से ट्रैफिक जाम हो गया।

हालांकि, बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन यानी बीएमसी के प्रवक्ता का कहना है कि पानी भरने की कोई शिकायत हमें नहीं मिली है।

वेस्टर्न रेलवे और सेंट्रल रेलवे ने कहा कि लोकल ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं। लेकिन कुछ यात्रियों का कहना है कि ट्रेनें 10-15 मिनट देरी से चल रही हैं।

बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट यानी बेस्ट के प्रवक्ता ने कहा कि बारिश की वजह से शहर और उपनगरों में कहीं भी बस का रूट नहीं बदला गया।

अधिकारी ने कहा कि इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) ने मुंबई में बूंदाबांदी और मूसलाधार बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश होने के आसार है।