Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

अहमदाबाद में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, कनाडा-अमेरिका से लाई जा रही थी कोकीन

अहमदाबाद में साइबर क्राइम पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस रैकेट से जुड़े तस्कर मादक पदार्थों की तस्करी के लिए डाक सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे थे. साइबर क्राइम पुलिस ने पार्सल के रूप में भेजी जा रही 2.31 ग्राम कोकीन बरामद की है. कोकीन को फाइल पेपर पर लपेट कर पैक किया गया था. खुले बाजार में इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने इसी पार्सल में से कई अन्य तरह के प्रतिबंधित ड्रग्स बरामद किए हैं. इसमें सिंथेटिक गांजा भी शामिल है. इन ड्रग्स का खुले बाजार में मूल्य 50 लाख रुपये अधिक बताई जा रही है.

साइबर क्राइम पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस की जांच में पता चला है कि इस नेटवर्क के तार विदेशों से जुड़े हैं. बरामद कोकीन भी विदेशी है और इसे किसी सामान के अंदर छिपाकर अहमदाबाद एयरपोर्ट लाया गया था. यहां से डाक के जरिए इसे देश के विभिन्न हिससों में भेजने की योजना थी. पुलिस के मुताबिक ड्रग्स की तस्करी के लिए कोडवर्ड का इस्तेमाल करते हुए डिजीटल प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर रहे थे. पिछले दिनों अहमदाबाद की साइबर क्राइम पुलिस टीम को संबंधित इनपुट मिले थे