Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

ड्रोन से दून- काशीपुर में पानी का हुआ छिड़काव, PCB का दावा

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वातावरण में मौजूद धूल समेत अन्य कणों के मद्देनजर पहली बार ड्रोन से पानी का छिड़काव किया है। यह छिड़काव कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में एक- एक जगह पर किया गया है। पीसीबी का दावा है कि इस तरह का प्रयास राज्य में पहली बार हुआ है।

राज्य में पीसीबी देहरादून, ऋषिकेश, काशीपुर, टिहरी, रुद्रपुर, हल्द्वानी और नैनीताल में दिवाली के मद्देनजर 24 अक्तूबर से हवा और ध्वनि की गुणवत्ता की निगरानी कर रहा है। इसके अलावा हवा की गुणवत्ता को और बेहतर करने के लिए देहरादून और काशीपुर में ड्रोन की मदद से पानी का छिड़काव किया गया।