Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

डिप्टी एसपी की पत्नी की निर्मम हत्या, अपनी मां का ही कातिल बना बेटा

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया. यह वारदात देहरादून के बलबीर रोड की है. जहां यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी मलखान सिंह के बेटे आदित्य ने अपनी 55 वर्षीय मां की हत्या कर दी. इस हत्याकांड के बाद से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई. डिप्टी एसपी मलखान सिंह मुरादाबाद में ड्यूटी पर तैनात हैं.

वारदात की जानकारी मिलते ही एसएसपी देहरादून अजय सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि मलखान सिंह ने बताया कि उनका बेटा मानसिक बीमार है. पहले भी अपनी मां के साथ मारपीट की घटना करता था. रात को मलखान सिंह के बेटे ने सब्बल से कई वार करके मां की हत्या कर दी. मलखान सिंह ने अपनी पत्नी को फोन किया. जब पत्नी ने नहीं उठाया तो वह घर आकर देखा तो उसकी लाश पड़ी हुई थी.