Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी काफी कम

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। रविवार सुबह प्रदेश में विजिबिलिटी काफी कम हो गई। बहराइच, मथुरा, आगरा और कौशांबी कोहरे की घनी चादर में लिपटा दिखा।

प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन वाली जगह पर रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 7.30 बजे लखनऊ में विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज की गई।

ठंड की वजह से रैन बसेरों में लोगों को जरूरी सामान मुहैया कराया गया है। जरूरतमंदों को तीन लाख से ज्यादा कंबल भी बांटें गए हैं।