Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत: देर रात फोरेंसिक टीम कांग्रेस कार्यालय पहुंची

प्रभात पांडे की मौत के मामले में छानबीन शुरू हो गई है। बुधवार देर रात फोरेंसिक टीम कांग्रेस कार्यालय पहुंची। फोरेंसिक टीम ने यहां साक्ष्य संकलित किए। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी के मुताबिक कांग्रेस दफ्तर के केयरटेकर के बयान दर्ज किए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज को जब्त किया जाएगा। प्रदर्शन का आह्वान करने वाले और इसमें शामिल लोगों से पूछताछ की जाएगी और सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे। 

कांग्रेस ने बुधवार को विधानसभा के घेराव के दौरान जबरदस्त प्रदर्शन किया। पुलिस ने इन्हें बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान गोरखपुर के सहजनवां निवासी युवक कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय (28) की मौत हो गई। मृतक के चाचा मनीष पांडेय ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कांग्रेस ने पुलिस पर बल प्रयोग का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि किसी तरह का बल प्रयोग नहीं किया गया है। डॉक्टरों के पैनल से देर रात शव का कराया गया पोस्टमार्टम। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट और विसरा सुरक्षित। मौत का कारण स्पष्ट नहीं। परिजन शव लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो रहे हैं। अंतिम संस्कार गोरखुपर में किया जाएगा।