Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

बेटी का था अफेयर…पिता-चाचा ने इज्जत के लिए फंदे पर लटका दिया

पंजाब के संगरूर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां खनौरी मेंपिता ने भाई के साथ मिलकर अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया. आरोप है कि बेटी का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था. पिता को शक था कि उसकी बेटी अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग जाएगी. हालांकि, घटना से पर्दा 2 माह बाद उठा है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

एसएचओ खनौरी रमनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी शेर सिंह निवासी की बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती थी. उसका गांव बंगा के एक लड़के से प्रेम प्रसंग था. इस कारण शेर सिंह ने अपनी बेटी की शादी करीब 6 माह पहले हरियाणा के गांव चंदड में तय कर दी. लेकिन बेटी ने वहां शादी करने से साफ इनकार कर दिया. पिता के मना करने के बावजूद बेटी लगातार अपने प्रेमी के साथ बात कर रही थी. इसी बात को लेकर पिता खफा था.