Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

पिथौरागढ़ में सेना भर्ती के लिए यूपी से पहुंची युवाओं की भीड़

पिथौरागढ़ में प्रादेशिक सेना की भर्ती में हिस्सा लेने के लिए यूपी के अधिकतर जिलों से चार हजार से अधिक युवाओं के ट्रेन, बस व अन्य वाहनों से पहुंचते ही चंपावत रोडवेज परिसर में अफरातफरी मच गई। 

बरेली, पीलीभीत, बदायूं आदि स्थानों से पिथौरागढ़ में सेना भर्ती में शामिल होने जा रहे राजवीर सिंह, सुख राम, किशोरी लाल, दलीप कुमार, राम चंदर, विपुल यादव, संदीप यादव आदि का कहना था कि पिथौरागढ़ में चल रही सेना भर्ती में शामिल होने के लिए वह घर से निकले थे।

सोमवार को जैसे-तैसे वह टनकपुर तक पहुंचे। टनकपुर से बमुश्किल लोहाघाट आने के लिए वाहन मिला। लोहाघाट से पिथौरागढ़ जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिल पाया। उन्होंने बताया कि आधे रास्ते में पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन मिलने की आस में वे पैदल निकल रहे हैं।