Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

बांकेबिहारी मंदिर में आस्था का जनसैलाब

ठाकुर श्रीबांकेश्रद्धालु बेहोश बिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान बृहस्पतिवार को आगरा की महिला सहित दो महिला हो गईं। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने मंदिर में तैनात स्वास्थ्य टीम से महिला को उपचार दिलाया। इससे महिला की हालत सामान्य हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि उपचार मिलने के बाद महिला सही हो गई। वह डायबिटीज की रोगी होने के साथ ही मंदिर में खाली पेट आईं थीं।

मार्गशीर्ष की द्वादशी को आगरा के अकबराबाद निवासी 35 वर्षीय श्रद्धालु महिला शमी आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन कर गेट चार से बाहर जा रही थी। इसी बीच तभी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच उन्हें चक्कर आ गया। और वह जमीन पर गिर गईं। महिला श्रद्धालु के जमीन पर गिरते ही आसपास मौजूद श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। बांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार व पुलिसकर्मी महिला को भीड़ से निकालते हुए मंदिर के गेट पांच पर तैनात स्वास्थ्य टीम पास लेकर पहुंचे।