Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की वजह से कश्मीर में बढ़ी ठंड

जम्मू कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की वजह से कश्मीर में ठंड बढ़ गई है। शोपियां, कुलगाम और बालटाल समेत कई ऊंचे इलाकों में गुरुवार सुबह बर्फबारी हुई है और तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।

बर्फबारी के कारण कई रास्ते बंद होने से यातायात प्रभावित हुआ, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और आवागमन को सुचारू रूप से चालू रखने के लिए प्रशासन रास्ते खोलने में लगा हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गुरुवार दोपहर तक कुछ और जगहों खासकर घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने के आसार है।

आपको बता दें, मौसम विभाग का कहना है कि अगर बारिश नहीं हुई तो 18 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस बीच, आसमान में बादल छाए रहने से श्रीनगर समेत पूरी घाटी में रात को तापमान बढ़ गया। हालांकि, कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। कश्मीर में इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है।