Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

लोगों की परेशानी दूर करेगी मुख्यमंत्री योगी की स्मार्ट मीटर योजना

UP News: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर बिजली उपभोक्ताओं के लिए सुविधा और पारदर्शिता का नया आधार बन रहे हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बिजली व्यवस्था सुरक्षित और विश्वस्तरीय हो रही है। यूपीपीसीएल ने अब तक 62.65 लाख स्मार्ट मीटर स्थापित किए हैं, जबकि लक्ष्य 3 करोड़ 9 लाख 78 हजार से अधिक है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के अंदर विद्युतीकरण के लक्ष्य को भी हर व्यक्ति को उसकी ऊर्जा की आवश्यकता के अनुरूप उन्हें ये सुविधा प्राप्त हो। इसके लिए भी डबल इंजन की सरकार ने व्यापक परिवर्तन किए हैं। स्मार्ट मीटर सुरक्षित हैं और रीयल-टाइम रीडिंग से गलत बिलिंग और बिजली चोरी रोकते हैं। ऐप से उपभोक्ता अपनी खपत देख सकते हैं और बिल जमा कर सकते हैं।

विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता ने कहा कि “यह उपयोगी ऐसे साबित होगा कि पहले लोग मैनुअल बिल बनाते थे, मैनुअल बिल जमा करने जाते थे, काउंटर पर। लेकिन स्मार्ट मीटर लगने से बिल स्वतः (ऑटोमेटिक) जनरेट होगा और उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।माननीय मुख्यमंत्रीजी जैसा चाहते थे कि उपभोक्ताओं और विभाग के बीच पारदर्शिता बनी रहे, उस दृष्टि से स्मार्ट मीटर बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

स्मार्ट मीटर से बिलिंग पारदर्शी हुई है, प्रीपेड सुविधा और फॉल्ट और कटौती की तुरंत जानकारी मिलती है। लोड मैनेजमेंट बेहतर हुआ और बिजली व्यवस्था भरोसेमंद बन रही है, यह पहल प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को विश्वस्तरीय सेवा देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।