Breaking News

कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने पद से दिया इस्तीफा     |   यूपी सरकार का फैसला, NCR के जिलों में 1 अक्टूबर से बिना PUC नहीं मिलेगा ईंधन     |   बंगाल: अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED की टीम     |   ममता बनर्जी को झटका, बंगाल में ऋतब्रत होंगे विपक्ष के नेता     |   हर अच्छे काम में अड़ंगा लगाना समाजवादी पार्टी की पुरानी आदत: ओपी राजभर     |  

गोवा के पणजी में कैथोलिक समुदाय ने मनाया 'साओ जोआओ' उत्सव

बारिश का मौसम आने से पहले गोवा में परंपराओं को निभाने की शुरुआत हो गई है। पणजी में लोगों को साओ जोआओ उत्सव मनाते हुए देखा गया। इसे मानसून का स्वागत करने के लिए गोवा के कैथोलिक समुदाय के लोग गर्मियों में मनाते हैं। 

साओ जोआओ उत्सव के दौरान यहूदी उपदेशक सेंट जॉन द बेपटिस्ट की जयंती भी मनाई जाती है।इनके बारे में कहा जाता है कि सेंट जॉन ने जॉर्डन नदी में प्रभु यीशु को ईसाई बनाने की रस्म कराई।

सेंट जॉन का पुर्तगाली में मतलब साओ जोआओ है। जॉन द बैपटिस्ट को संत माना जाता है। उन्होंने यीशु मसीह की काफी मदद की थी।

परंपरा के मुताबिक लोग "विवा साओ जोआओ" चिल्लाते हुए कुओं और स्विमिंग पूल में डाले गए तोहफों को तलाशने की कोशिश करते हैं। माना जाता है कि पानी में कूदने से आने वाला साल अच्छा हो जाता है।