Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

निर्माणाधीन पुल से नदी में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। फरीदपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी पर फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले अधूरे पड़े पुल से टैक्सी परमिट की कार नीचे जा गिरी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की बताई गई है। 

 

खल्लपुर गांव के लोग रविवार सुबह रामगंगा के किनारे पहुंचे तो उन्होंने कार को पड़ा देखा। कार सवार तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग गूगल मैप के सहारे दातागंज की तरफ से खल्लपुर होते हुए फरीदपुर आ रहे थे। अधूरे पुल से कार नीचे जा गिरी, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।