Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

रामनगर में कांग्रेस-NC पर CM योगी का डबल इंजन अटैक

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, जिसमें दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है. तीसरे चरण का मतदान एक अक्टूबर को होना है. आखिरी चरण के लिए सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस बीच शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगर में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया.

रामनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास और सुशासन सिर्फ डबल इंजन की सरकार ही स्थापित कर सकती है. डबल इंजन की सरकार की ताकत देखनी हो तो उत्तर प्रदेश का उदाहरण देख लीजिए. उन्होंने कहा कि उस विकास पर जम्मू-कश्मीर का भी हक है. यूपी के सीएम ने कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने धरती के इस स्वर्ग को मजहबी उन्माद के पाप का वेयरहाउस बनाकर छोड़ दिया.ॉ