Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

आज कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले में शिरकत करेंगे सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ऊखीमठ के स्यालसौड़ में कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेला में शिरकत करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन व पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीडीओ डा. गणेश सिंह खाती और एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने सारी गांव पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग के सारी गांव स्थित होमस्टे का दौरा किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं, पर्यटकों के अनुभवों और सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी ली।