Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

कुल्लू में बारिश की वजह से इमारत गिरी

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भारी बारिश की वजह से एक इमारत गिरने से तबाही मच गई। लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं और कई नदियों का पानी बढ़ गया है।

कुल्लु मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए किन्नौर और लाहौल और स्पीति को छोड़कर, हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के अलग-अलग जगहों में तूफान और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार से अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के लिए बुधवार को 'येलो' अलर्ट भी जारी किया गया। राज्य में बारिश का दौर छह अगस्त तक बने रहने का अनुमान है।  

मौसम विभाग ने कुल्लू, सोलन, सिरमौर, शिमला और किन्नौर जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ की संभावना की भी चेतावनी दी है और तेज 
हवाओं और निचले इलाकों में पानी भरने की वजह से खड़ी फसलों, घरों और कच्चे घरों को नुकसान होने की भी चेतावनी दी है।