Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

लाइब्रेरी के बेचलर उपाधिधारक भर्ती में हो सकेंगे शामिल

अब राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में बैचलर इन लाइब्रेरी साइंस एवं बैचलर इन लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस में उपाधि धारक भी पुस्तकालय अध्यक्ष की भर्ती के लिए पात्र होंगे। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है।

लंबे समय से पॉलीटेक्निक संस्थानों में पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन की मांग की जा रही थी। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा विभाग (अप्राविधिक और अराजपत्रित) सेवा (संशोधन) नियमावली 2024 के तहत नई व्यवस्था को मंजूरी दे दी गई।