Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

संदेशखाली पर बीजेपी ने जारी की 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री

पश्चिम बंगाल की चर्चा हर दिन हो रही है और इसकी एक वजह है संदेशखाली. भाजपा ने आरोप लगाया है कि संदेशखाली में लोगों की जमीन हड़पी जा रही है और महिलाओं के साथ यौन शोषण किया जा रहा, इन्हीं आरोपों को उजागर करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज एक डॉक्यूमेंट्री जारी किया

बीजेपी ने इस डॉक्यूमेंट्री के जरिये पश्चिम बंगाल सरकार और तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला है. 20 मिनट के करीब के वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर साझा करते हुए भाजपा ने ममता बनर्जी पर सच्चाई को छिपाने का आरोप लगया है और टीएमसी के लोकल नेताओं को इसके पीछे बताया है.

लोकसभा चुनाव में बनेगा मुद्दा?

डॉक्यूमेंट्री में पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की महिलाएं अपना ऊपर हो रहे अपराधों के बारे में जानकारी दे रही हैं. वहीं टीएमसी ने कहा है कि इन आरोपों के पीछे बीजेपी का हाथ है.