Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

अयोध्या: राम मंदिर के दूसरे तल पर गर्भगृह बनकर तैयार

राम मंदिर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। 161 फीट ऊंचे तीन मंजिला राम मंदिर के प्रथम तल का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। दूसरे तल पर गर्भगृह का निर्माण पूरा हो गया है। दूसरे तल पर भी एक मंदिर स्थापित करने का निर्णय भवन निर्माण समिति की ओर से किया गया है।

राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना की जानी है। राम दरबार का निर्माण जयपुर में चल रहा है। मूर्तिकार सत्य नारायण पांडेय राम दरबार की मूर्तियों को आकार दे रहे हैं। राम दरबार को आकार देने का काम लगभग 60 फीसदी पूरा हो चुका है। राम दरबार में सीताराम की मूर्ति एक साथ होगी। जबकि लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व हनुमान जी की अलग-अलग मूर्तियां होंगी। मूर्ति के निर्माण का काम जनवरी तक पूरा हो जाएगा। जनवरी में ही मूर्ति बनकर अयोध्या पहुंच जाएगी।