Breaking News

टीएमसी ने दो विधायकों ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी से निष्कासित किया     |   बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी शाम 4:30 बजे फेसबुक के जरिए जनता को संबोधित करेंगी     |   ट्विशा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह ने सीबीआई को उस रात के घटनाक्रम की जानकारी दी     |   सूर्या चौहान मर्डर केस: असद के घर पर चलेगा बुलडोजर, अथॉरिटी ने चस्पा किया नोटिस     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने जय कुमार को राजस्थान का संगठन सचिव नियुक्त किया     |  

Punjab: नवरात्रि शुरू होते ही अमृतसर में लगा अनोखा 'लंगूर मेला', उमड़े हजारों श्रद्धालु

Punjab: नवरात्र देवी मां को समर्पित त्यौहार है, जो पूरे भारत में अपनी-अपनी परंपराओं के मुताबिक मनाया जाता है। अमृतसर के बड़े हनुमान मंदिर में ये लंगूर मेले का रूप ले लेता है। लंगूर वेश में बच्चे अपने माता-पिता के साथ भगवान हनुमान की पूजा करने आते हैं लेकिन क्यों?

क्योंकि मान्यता है कि जब निःसंतान दंपत्ति यहां संतान पाने के लिए हनुमान जी का आशीर्वाद मांगते हैं तो हनुमान उनकी मनोकामना पूरी करते हैं। इसलिए कृतज्ञता स्वरूप माता-पिता लौटते हैं, इस बार अपने बच्चों को लंगूर वेश में लेकर। ये त्यौहार नवरात्रि की शुरुआत से दस दिनों तक मनाया जाता है, जिसका समापन विजयादशमी को होता है।

ये अनोखा मेला देश भर से और विदेशों से भी हज़ारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। ये मेला पूरे नवरात्रि चलता है, जिसके बाद विशेष लंगूर वेश-भूषा मंदिर को दान कर दी जाती है।