Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

गुस्साए भाई ने बहन के सिर में मार दी गोली

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मोबाइल पर किसी से बात कर रही छोटी बहन को देखकर उसका भाई इतना आग बबूला हुआ कि उसने गुस्से में आकर उसके सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी. गोली लगने से युवती की मौत हो गई. बहन की हत्या के बाद आरोपी भाई फरार हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.