Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

पाली वाटरफॉल में फंसे सभी 80 लोगों को बचाया गया

गोवा के सत्तारी तालुका में पाली वाटरफॉल में रविवार को भारी बारिश के कारण अचानक पानी का लेवल बढ़ जाने के बाद फंसे सभी 80 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। 

उन्होंने बताया कि अग्निशमन और आपातकालीन सेवाकर्मियों की मदद से फंसे हुए लोगों को बचाया गया।

अधिकारी ने बताया कि वाटरफॉल तक पहुंचने के लिए एक नदी पार करनी पड़ती है। रविवार होने के कारण सुबह वाटरफॉल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। भारी बारिश के बीच दोपहर वाटरफॉल में पानी का बहाव अचानक बढ़ने से वहां मौजूद लोग फंस गए।

पाली वाटरफॉल  से सभी 80 लोगों को बचा लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बचाव अभियान गोवा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के साथ मिलकर चलाया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से भी बारिश को लेकर राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद सोमवार से स्कूलों में भी छुट्टी का ऐलान किया गया है।