Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

केशव प्रसाद का नाम लिए बिना अखिलेश यादव का खुला ऑफर

लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे घोषित होने के बाद उत्तर प्रदेश बीजेपी में हलचल मची हुई है. पार्टी में बैठकों का दौर चल रहा है. सूबे के कई नेता नाराज बताए जा रहे हैं. वे खुलकर बयान दे रहे हैं. इस बीच, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि मानसून ऑफर. सौ लाओ, सरकार बनाओ. अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में किसी नेता का नाम नहीं लिया है. लेकिन माना जा रहा है कि ये डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लिए है.