Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

दूसरे दिन भी गरजा वायुसेना का एएन-32 विमान

चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना का अभ्यास जारी है। बुधवार को दूसरे दिन भी चिन्यालीसौड़ के आसमान में बहुद्देशीय परिवहन विमान एएन-32 गरजा। इस दौरान विमान ने चार बार हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया।

11 दिवसीय अभ्यास के तहत बुधवार को वायुसेना के आगरा एयरबेस से एनएन-32 विमान उड़ान भरकर दोपहर 12 बजे पहुंचा। लैंडिंग और टेकऑफ का यह अभ्यास करीब एक बजे तक जारी रहा। पांचवें राउंड में वायुसेना का यह विमान आगरा एयरबेस लौट गया।