Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

प्रवर समिति की बैठक में नहीं पहुंचे कांग्रेस विधायक ममता और हरीश

उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959) संशोधन विधेयक को लेकर प्रवर समिति की पहली बैठक में कांग्रेस विधायक ममता राकेश और हरीश धामी नहीं पहुंचे। समिति के अध्यक्ष एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 24 सितंबर को फिर से बैठक बुलाई है। समिति को आठ अक्तूबर तक विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को विधेयक पर रिपोर्ट सौंपनी है।

बुधवार को विधानसभा भवन में समिति के अध्यक्ष एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें नगर निगम संशोधन विधेयक में ओबीसी आरक्षण व अन्य प्रावधानों पर मंथन किया गया। भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विनोद चमोली, खजान दास व बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने ओबीसी आरक्षण को लेकर सुझाव दिए। विभागीय अधिकारियों ने संशोधन विधेयक के बारे में जानकारी दी। वहीं, बैठक में कांग्रेस विधायक ममता राकेश और हरीश धामी नहीं पहुंचे।