Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दौरान हादसा, टेकऑफ के समय गिरा पायलट

नई टिहरी में पैराग्लाइडिंग एक्रो एंड एसआईवी प्रतियोगिता में अभ्यास के दौरान एक पायलट घायल हो गया। जिससे उसे एम्स की ओर से शुरू की गई निशुल्क हेली एंबुलेंस सेवा से एम्स ले जाया गया।

 

बताया गया कि पायलट हार्दिक (25) निवासी करनाल प्रतापनगर टेकऑफ प्वाइंट से अपने पैराग्लाइडर से उड़ान भर रहा था। लेकिन 10-15 फीट उड़ते ही वह नीचे गिर गया। जिससे उसके मुंह और कमर में चोट बताई गई।

वहां मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने उसका रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार दिया। पायलट को अस्पताल भेजने के लिए हेली एंबुलेंस सेवा बुलाई गई। हेली सेवा से एम्स भेजा गया। वहां उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है।