Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में घुसा सांप, मरीजों में मचा हड़कंप

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ के स्टोर रूम में सांप दिखाई देने से मरीजों में हड़कंप मच गया। फार्मासिस्ट सुमन लाल विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार शाम को एक्सरे टेक्निशियन मुकेश गुसाईं जब अचानक स्टोर रूम में गए तो उन्हें वहां पर सांप दिखाई दिया।

इसके बाद उन्होंने पूरे स्टाफ को इसकी सूचना दी। पूरे स्टाफ द्वारा सांप को निकालने के लिए खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली, जिसके बाद सीएचसी प्रभारी मनीषा भारती द्वारा वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।

वन विभाग के कर्मचारियों ने सांप को पकड़ा और दूर जंगल ले जाकर छोड़ दिया। इस संबंध में जौनपुर रेंज के वन रेंज अधिकारी लाखीराम आर्य का कहना है कि यह कैरेट प्रजाति का सांप था जिसको कुशलतापूर्वक वन कर्मियों के द्वारा रेस्क्यू करके दूर जंगल छोड़ दिया गया