Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

सुर्खियों में आई 100 साल की बच्ची, हैरान कर देगी ये जिद

उत्तराखंड के चमोली जिले के डुमक की सौ साल की बच्ची सुर्खियों में हैं। उन्होंने ठानी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह अपना उपवास नहीं तोड़ेंगी। सड़क की मांग को लेकर डुमक के ग्रामीणों का क्रमिक उपवास लगातार जारी है। 39वें दिन 100 वर्षीय बच्ची देवी सहित गांव के अन्य लोग उपवास पर बैठे। वहीं शनिवार देर शाम को ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

डुमक के ग्रामीण एक अगस्त से गांव में ही आंदोलन कर रहे हैं। ग्रामीण सैंजी लगा मैकोट डुमक कलगोठ सड़क को पुराने समरेखण से बनाने और बंद पड़े कार्य को तुरंत शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में ग्रामीणों ने शनिवार देर शाम को गांव में कैंडल मार्च निकाला।