Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

ABVP ने NEET 2024 के नतीजों का विरोध किया, CBI जांच की मांग की

चार जून को NEET यूजी 2024 के नतीजों की घोषणा के बाद से पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

अगरतला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े सैकड़ों छात्रों ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि NEET यूजी 2024 के नतीजों में गड़बड़ी की गई है। उनका कहना है कि इसमें शामिल लोगों की पहचान करके उन्हें सजा दी जानी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। 

उन्होंने देश भर में दोबारा से एग्जाम कराने और सेलेक्ट छात्रों की नई लिस्ट जारी करने की मांग की। 

आरएसएस की स्टूडेंट विंग एबीवीपी ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया और सीबीआई जांच की मांग की।