Breaking News

मालवीय नगर अग्निकांड पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने जताया दुख     |   दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 20     |   दिल्ली: मालवीय नगर एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत     |   TMC में बगावत तेज! ऋतब्रत बनर्जी को नया नेता प्रतिपक्ष बनाने की तैयारी     |   दिल्ली: मालवीय नगर एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत     |  

गणेश मूर्ति विसर्जन में 2 छात्रों की डूबने से मौत

ओडिशा के बारीपदा जिले में एक नहर में गणेश मूर्ति के विसर्जन के दौरान दो स्कूली छात्रों की नहर में डूबने से मौत हो गई. ये घटना सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपोसी में सुवर्णरेखा नहर पर हुई.

रानीभोल आदर्श स्कूल के 11वीं कक्षा के चार छात्र मूर्ति विसर्जन करने गए थे. वे नहर में फिसल गए और पानी की धारा में बह गए. दो युवकों को बचा लिया गया, लेकिन बाकी दो छात्र डूब गए.

रेस्क्यू के बाद उनके शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने अननेचुरल मौत का मामला दर्ज किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया.