Breaking News

पीएम नरेंद्र मोदी कल सूरत और दमन में कई जनकल्याण कार्यक्रमों में होंगे शामिल     |   पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने ऋतबृत बनर्जी के निष्कासन को अवैध बताया     |   इंडिया ब्लॉक की 8 जून को होने वाली बैठक में DMK ने शामिल नहीं होने का ऐलान किया     |   कर्नाटक: ‘बेंगलुरु विकास मंत्रालय ही चाहिए’, मंत्री रामलिंगा की CM डीके से डिमांड     |   पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन किए     |  

जयपुर: 'सीता रसोई' के लिए अयोध्या भेजा जा रहा 2100 बैरल सरसों का तेल

जयपुर से बुधवार को 'सीता रसोई' के लिए 2,100 बैरल सरसों का तेल अयोध्या भेजा गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर के गंगा माता मंदिर से तेल बैरल के साथ शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश से तेल, घी समेत कई सामग्री सीता रसोई के लिए अयोध्या भेजी जा रही है। भगवान राम सबके रोम-रोम में बसते हैं और आज अयोध्या में दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक केंद्र बनने जा रहा है।