Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

पश्चिम बंगाल कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा धोखाधड़ी मामले में धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 गिरफ्तार

West Bengal: पश्चिम बंगाल की पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले एक गिरोह का धनबाद पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान ये सफलता मिली।

धनबाद के एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया, “आज बंगाल में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा थी और इसी के चलते ये गिरोह पिछले कुछ दिनों से झरिया में ठहरा हुआ था।” जांच में सामने आया कि उम्मीदवारों को झरिया बुलाया गया था, उनके एडमिट कार्ड गिरोह के लोगों ने अपने पास रख लिए थे।

एसपी ने बताया कि इनकी प्लानिंग थी कि उम्मीदवारों को निर्देश देकर और दस्तावेजों में हेरा-फेरी कर परीक्षा में नकल कराई जाए। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े बाकी लोगों की तलाश में है।