Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

IPL 2024: PBKS और KKR के मैच में लगे 42 छक्के, नया रिकॉर्ड बना

KKR vs PBKS: आईपीएल ईडन गार्डन्स में शुक्रवार को पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। शुक्रवार को एक आईपीएल मैच के दौरान दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने पावर-हिटिंग का दम दिखाया। दोनों टीमों की ओर से कुल 42 छक्के लगे। 

केकेआर ने 262 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में, पीबीकेएस के बल्लेबाजों ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। 

पंजाब के लिए जॉनी बेयरस्टो ने नौ छक्के, शशांक सिंह आठ छक्के, प्रभसिमरन सिंह पांच छक्के और रिले रोसौव ने दो छक्के जड़े। पंजाब की ओर से कुल 24 छक्के मैच में जड़े गए। 

केकेआर के लिए फिल साल्ट ने छह छक्के, सुनील नरेन ने चार छक्के, श्रेयस अय्यर ने तीन छक्के, वेंकटेश अय्यर ने दो छक्के और आंद्रे रसेल ने दो छक्के जड़े। केकेआर की तरफ से कुल 18 छक्के लगे।