Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

RCB VS MI में किसका पलड़ा भारी, संभावित प्लेइंग 11?

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 25वां मुकाबला आज 11 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इसके लिए तैयार है। यह मैच एमआई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में अब तक कुल 32 बार आमने सामने आई है। इस दौरान मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई ने 32 में से 18 मुकाबलों में जीत हासिल की है। तो वहीं, 14 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीत हासिल की है।