Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

अल्टीमेट टेबल टेनिस: शरत कमल की अगुआई में चेन्नई लायंस ने दबंग दिल्ली को 8-7 से हराया

भारत के स्टार खिलाड़ी अचंत शरत कमल की अगुआई में चेन्नई लॉयंस ने रविवार को अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) मुकाबले में दबंग दिल्ली टीटीसी को 8-7 से हरा दिया। लीग में टॉप रैंकिंग वाले भारतीय खिलाड़ी शरत ने पहले मेंस सिंगल में दिल्ली के ऑस्ट्रिया के खिलाड़ी आंद्रियास लेवेनको को 2-1 से हराकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।

शाम में मानव ठक्कर का जुझारू प्रदर्शन भी यू मुम्बा टीम के काम नहीं आ सका, जिसकी वजह से जयपुर पैट्रियट्स से 6-9 से हार का सामना करना पड़ा। जयपुर की ये टूर्नामेंट में दूसरी हार है। मानव ने मारिया जियोओ के साथ मिलकर मिक्सिड डबल राउंड में मुंबई को जीत दिलाई।

इसके बाद उन्होंने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दूसरे मेंस सिंगल में स्नेहित एसएफआर को 2-1 से शिकस्त दी। लेकिन फिर भी अपनी टीम को जयपुर पैट्रियट्स से हारने से नहीं बचा सके। मिक्सिड डबल में शरत और जापान की मोरी की जोड़ी ने दबंग दिल्ली के जी साथियान और पेरानंग की जोड़ी को 2-1 से हराया।

मेजबान टीम ने इसके बाद मुकाबला अपने नाम किया, जब जूल्स रोलैंड ने दूसरे मेंस सिंगल में साथियान को 2-1 से हराया।
अंतिम मैच में दबंग दिल्ली की दीया चितले ने पोयमांती बैश्य को 3-0 से हराकर यूटीटी में अपनी पहली जीत दर्ज की।