Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

UP T20 League 2024: नीलामी में सबसे महंगे बिके भुवनेश्वर

उत्तर प्रदेश प्रीमियर क्रिकेट लीग का आगाज 25 अगस्त से हो रहा है. इस टूर्नामेंट के मुकाबले अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे. इससे पहले सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेंट्रम होटल में प्लेयर ऑक्शन का आयोजन हुआ.

इस ऑक्शन में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार सबसे महंगे बिके. भुवनेश्वर कुमार को लखनऊ टीम ने 35 लाख रुपये की कीमत पर अपने साथ जोड़ा. इसके अलावा शिवम मावी को अच्छी कीमत मिली,

लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर पीयूष चावला अपनी बेस प्राइस 7 लाख रुपए में बिके.इस ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार रहे. इसके अलावा शिवम महावीर, सिद्धार्थ यादव, ऋतुराज शर्मा, यश दयाल, जैसलमेर धनकर, कार्तिकेय कुमार सिंह और बॉबी यादव को अच्छी कीमत मिली.