Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

IND vs NZ: क्या 5वें मैच में खेलेंगे ईशान किशन? भारतीय कोच ने दिया ये जवाब

IND vs NZ: भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन के न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में खेलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सीरीज में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में ईशान का प्रदर्शन अच्छा रहा है।

दो साल से ज्यादा के अंतराल के बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले ईशान ने सीरीज के पहले तीन मैचों में 224 के शानदार स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए। विशाखापत्तनम में खेले गए चौथे मैच में चोट की वजह से वो नहीं खेल पाए।

तिरुवनंतपुरम में पांचवें टी20 मैच से एक दिन पहले कोटक ने कहा, "जब भी ईशान खेले हैं, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी एक खासियत यह है कि संजू के रूप में हमारे पास एक और सलामी विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूद है।" उन्होंने आगे कहा, "उनकी दोनों पारियों का प्रदर्शन वाकई उत्साहजनक है क्योंकि पावरप्ले में हम उन्हीं की तरह खेलना चाहते थे और मुझे लगता है कि वे कल भी खेलेंगे।"