Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

टेनिस प्रीमियर लीग इंडियन टैलेंट को निखारने में मददगार साबित होगी: महेश भूपति

भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का मानना ​​है कि आगामी टेनिस प्रीमियर लीग इंडियन टैलेंट को निखारने में मददगार साबित होगी। साथ ही इंटरनेशनल खिलाड़ियों के बराबर लाने में अहम कदम साबित होगी।

भूपति ने बुधवार को टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) की नीलामी के दौरान पीटीआई वीडियो से कहा,"मुझे लगता है कि ये लीग उभरते इंडियन टैलेंट को लीग में हिस्सा लेने वाले इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करने में मदद करेगी।"