Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

सूर्यकुमार यादव बने ICC Men’s T20I Cricketer of the Year

अंतर्राष्ट्रीय  क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 इंटरनेशनल के नंबर वन बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव को 'आईसीसी मेंस टी20 आई क्रिकेटर ऑफ द ईयर' (ICC Men’s T20I Cricketer of the Year) का खिताब दिया. भारतीय क्रिकेट टीम के सूर्यकुमार यादव लंबे वक़्त से आईसीसी रैंकिंग में अव्वल नंबर बने हुए हैं. सूर्या के अलावा आईसीसी ने कई और भारतीय खिलाड़ियों को भी अवॉर्ड्स दिए हैं. 

सूर्या को क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अलावा 'टी20 आई टीम ऑफ द ईयर का कैप' भी मिला. तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह को भी 'टी20 आई टीम ऑफ द ईयर' का कैप का दिया गया. इसके अलावा भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को 'टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का कैप' दिया गया. जडेजा को यह कैप टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने दिया.