श्रीलंका टीम को इस मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान दसुन शनाका चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। शनाका को 10 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में चोट लग गई थी। टीम में उनकी जगह ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने को शामिल किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक शनाका की गैरमौजूदगी में कुसल मेंडिस टीम की कप्तानी करेंगे।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.