Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

लक्ष्य सेन और पीवी. सिंधु विदेश में लेंगे ट्रेनिंग, खेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

New Delhi: पेरिस ओलंपिक से पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन फ्रांस में और पी. वी. सिंधु जर्मनी में ट्रेनिंग करेंगी। खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल ने दोनों खिलाड़ियों को फाइनेंशियल मदद देने को मंजूरी दी है।

लक्ष्य ने फ्रांस के मार्सिले में 12 दिन के ट्रेनिंग सेशन के लिए फाइनेंशियल मदद मांगी थी। पेरिस ओलंपिक के मेन्स सिंगल्स इवेंट में हिस्सा लेने वाले लक्ष्य ओलंपिक से पहले आठ से 21 जुलाई तक अपने कोच और सहयोगी स्टाफ के साथ द हाले डेस स्पोर्ट्स पार्सेमेन में ट्रेनिंग लेंगे।

वहीं, सिंधु जर्मनी के सारब्रुकन में हरमन-न्यूबर्गर स्पोर्ट्सक्यूल में ट्रेनिंग लेंगी। पेरिस जाने से पहले वे अपने कोच और सपोर्ट स्टाफ के साथ एक महीने से ज्यादा वक्त तक वहां प्रैक्टिस करेंगी।