Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली मुंबई फाल्कन्स टी20 मुंबई लीग के फाइनल में, 12 जून को खिताबी मुकाबला

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली सोबो मुंबई फाल्कंस का सामना टी20 मुंबई लीग के फाइनल में गुरुवार को मराठा रॉयल्स मुंबई साउथ सेंट्रल से होगा। अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने पांच में से चार मैच जीते हैं। सेमीफाइनल में इसने नमो बांद्रा ब्लास्टर्स को पांच विकेट से हराया। 

अय्यर सेमीफाइनल में एक ही रन बना सके लेकिन फाइनल में इस गलती को सुधारना चाहेंगे। कुछ रोज पहले ही आईपीएल फाइनल हारने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान अय्यर खिताब जीतने को बेताब होंगे। 

दूसरे सेमीफाइनल में मराठा रॉयल्स ने ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स को आठ विकेट से हराया। कप्तान सिद्धेश लाड ने 52 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 74 रन बनाए रॉयल्स के रोहन राजे ने पांच विकेट चटकाए।