Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

विनेश के संन्यास की खबर सुनकर हैरान हूं: WFI अध्यक्ष संजय सिंह

डब्ल्यूएफआई यानी रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि वे पहलवान विनेश फोगट के संन्यास के बारे में जानकर हैरान हैं। उन्होंने विनेश से गुजारिश की है कि वे अपनी फैसले पर एक बार फिर विचार करें।

संजय सिंह ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए विनेश के रिटायरमेंट का ऐलान करने के बारे में जानकारी मिली थी। उन्होंने पहलवान से अपील की है कि एक बार इस बड़े सदमे से उबरने के बाद वे संन्यास लेने के अपने फैसले पर फिर से विचार करें।

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल मैच से पहले बढ़े वजन की वजह से अयोग्य ठहराए के बाद संन्यास लेने का ऐलान करते हुए कहा था कि अब उनमें आगे खेलने की ताकत नहीं बची है।