Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

SRH vs LSG: लखनऊ को मिली हार, मुंबई IPL प्लेऑफ से बाहर!

SRH vs LSG: आईपीएल 2024 के 57वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से था। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद ने 9.4 ओवर में 10 विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

मुंबई आईपीएल से बाहर
हैदराबाद की इस जीत का मतलब है कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में प्लेऑफ के रेस से बाहर हो गई है। इस सीजन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। उसके 12 मैचों में आठ अंक हैं। टीम अधिकतम 12 अंक तक पहुंच सकती है।

अंक तालिका में फिलहाल कोलकाता और राजस्थान के 16-16 अंक हैं। वहीं, हैदराबाद के 12 मैचों में 14 अंक, जबकि चेन्नई-दिल्ली और लखनऊ के 12-12 अंक हैं। चेन्नई ने 11, जबकि दिल्ली-लखनऊ ने 12-12 मैच खेले हैं।